शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की हुई मौत

शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की हुई मौत

शिमला में गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की हुई मौत
Modified Date: March 14, 2024 / 02:40 pm IST
Published Date: March 14, 2024 2:40 pm IST

शिमला, 14 मार्च (भाषा) शिमला जिले के चौपाल उपखंड में एक एसयूवी कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना बुधवार की रात ढाबास-सराहन लिंक रोड पर चफलाह के पास उस समय हुई जब वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान कमल प्रकाश, देव दत्ता और राजेश कुमार के रूप में हुई है। यह सभी चौपाल के निवासी थे।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस बीच नौ मार्च को लापता हुए दो लोगों के शव बुधवार को शिमला जिले में सतलुज नदी से बरामद किए गए।

हरिसरन ने मंडी जिले के करसोग पुलिस थाने में नौ मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनका पोता भीष्म कुमार अपने दोस्तों के साथ वाहन में तत्तापानी की ओर गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी।

वाहन को 11 मार्च को सनौगी में सतलुज नदी में देखा गया जिसके बाद पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम वाहन को नदी के किनारे पर लाई। उन्होंने करसोग के निवासी भीष्म और उसके दोस्त रजत कुमार के शव बरामद किए।

भाषा

प्रीति मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में