हिसार-दिल्ली राजमार्ग पर कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Ads

हिसार-दिल्ली राजमार्ग पर कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 02:00 PM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 02:00 PM IST

हिसार, 24 मई (भाषा) हरियाणा में हिसार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना हिसार से लगभग 30 किलोमीटर दूर अनिपुरा गांव के पास रविवार तड़के उस समय हुई, जब रोहतक की तरफ से आ रही एक कार ने विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हांसी जिले के भाटला गांव के निवासी थे और उनकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है भाषा राखी जितेंद्र

जितेंद्र