ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तीन माओवादी मारे गए

Ads

ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तीन माओवादी मारे गए

  •  
  • Publish Date - October 12, 2021 / 01:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

भुवनेश्वर, 12 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के मलकानगिरि जिले में तुलसी वन क्षेत्र में गोलीबारी के दौरान दो महिलाओं समेत तीन माओवादी मारे गए। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

डीजीपी अभय ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान समूह की एक संयुक्त टीम और मलकानगिरि जिला स्वयंसेवक बल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर केरीमीती गांव के समीप जंगल में जवानों की मौजूदगी की जानकारी पाकर माओवादियों ने गोलीबारी शुरू की, जिस पर सुरक्षा बलों ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने बताया कि तीनों माओवादियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके शव बरामद कर लिये गये। घटना स्थल से दो बंदूकें भी मिली हैं। डीजीपी ने बताया कि तलाशी अभियान अब भी जारी है क्योंकि इस क्षेत्र में 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी का संदेह है।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा