कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी की मौत

कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी की मौत

कश्मीर में मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: February 19, 2021 5:45 am IST

श्रीनगर, 19 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के बडगाम और शोपियां जिलों में मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में तीन अज्ञात आतंकी मारे गए और एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के जानीगाम गांव की घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल ले जाया गया जहां एक ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले के बडीगाम में एक अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया।

उन्होंने बताया कि आतंकियों की पहचान और किस समूह से वे जुड़े हुए थे, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में