UK से लौटे तीन लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने दी जानकारी

Ads

UK से लौटे तीन लोगों में कोरोना के नए स्ट्रेन की पुष्टि, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने दी जानकारी

  •  
  • Publish Date - December 29, 2020 / 09:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

बेंगलुरु: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि नए प्रकार के कोरोना वायरस से शहर में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं और मरीजों के उपचार तथा संक्रमण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। सुधाकर ने कहा, ‘‘ब्रिटेन से आए कुल 1,614 लोगों में से 26 में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (निमहांस) में संक्रमित मरीजों के नमूनों की जांच में तीन में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’

Read More: UK से लौटे 4 लोगों को किया गया चिन्हित, कोरोना के नए स्ट्रेन से हो सकते हैं संक्रमित, मंत्री रविंद्र चौबे ने कही ये बात…

उन्होंने बेंगलुरु में संवाददाताओं को बताया कि निमहांस के चिकित्सा विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उठाए जाने वाले कदमों के बारे में चर्चा की है। मंत्री ने कहा कि तीन लोगों में वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण के मामले आए हैं। इनमें एक महिला और उसका बच्चा शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘परिवार के सदस्य नहीं थे लेकिन उनके संपर्क में आए लोगों मसलन ड्राइवर और घरेलू स्टाफ की पहचान की गयी और जांच के बाद उन सबको पृथक-वास में भेज दिया गया।’’

Read More: 7 साल बाद एक आश्रम में मिलीं पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी की बहन, ऐसे खुला राज..देखिए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ब्रिटेन से भारत लौटे छह लोगों के नमूनों में सार्स-सीओवी2 का नया स्वरूप (स्ट्रेन) पाया गया है। उनमें से तीन लोग बेंगलुरु के हैं। उन्होंने बताया कि तत्काल कदम उठाए गए। यात्रियों तथा उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया गया और उनकी भी जांच कराने का निर्णय किया गया है। ब्रिटेन से एअर इंडिया और ब्रिटिश एयरवेज के विमान से 25 नवंबर से 22 दिसंबर तक 2,500 लोग कर्नाटक आए हैं।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बरकरार, UK से लौटने वाले 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने वाले अन्य 4 लोग भी हुए संक्रमित

ब्रिटेन से आए ऐसे लोगों जिनका अब तक पता नहीं चल पाया है, इसके बारे में पूछे जाने पर सुधाकर ने कहा कि राज्य के गृह मंत्री और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि 48 घंटे के भीतर उनका पता लगा लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार की नाकामी नहीं है। अगर उन्होंने फोन ही बंद कर लिया है तो उन्हें कैसे ढूंढा जाए? इसलिए हमने पुलिस विभाग से संपर्क किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने 1,614 लोगों का पता लगाया। इनकी जांच हुई है। हमने उनके संपर्क की भी पहचान की है।’’ मंत्री ने ब्रिटेन से आए लोगों से अपनी जानकारी देने और निकट के अस्पताल में जांच कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं करना कानून के विरूद्ध होगा और इस पर कार्रवाई होगी।’’

Read More: ABVP सहित छात्रों ने रविशंकर यूनिवर्सिटी का किया घेराव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी