टीएनपीडीसीएल हार्ड डिस्क चोरी का मामला सीबी-सीआईडी को सौंपा गया

Ads

टीएनपीडीसीएल हार्ड डिस्क चोरी का मामला सीबी-सीआईडी को सौंपा गया

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 09:39 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 09:39 PM IST

चेन्नई, नौ जून (भाषा) तमिलनाडु बिजली वितरण निगम लिमिटेड (टीएनपीडीसीएल) के मुख्यालय से हार्ड डिस्क चोरी होने की जांच सीबी-सीआईडी को सौंप दी गई है। पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, पहले इस मामले की जांच चिंताद्रिपेट पुलिस कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक, एक जून को चिंताद्रिपेट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई एक शिकायत में कहा गया था कि चेन्नई के अन्ना सलाई में स्थित टीएनपीडीसीएल के मुख्यालय में अलग-अलग कंप्यूटरों से 34 हार्ड डिस्क चोरी हो गई थी।

जांच के बाद, चिंताद्रिपेट पुलिस ने 31 साल के गोपीनाथ को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। वह एक अनुबंध कर्मचारी था, जिसे नियमित रखरखाव के काम के लिए टीएनपीडीसीएल इमारत में आने-जाने की इजाजत थी।

पुलिस ने बताया कि गोपीनाथ के कबूलनामे के बाद, अधिकारियों ने चोरी हुई टीएनपीडीसीएल की सभी हार्ड डिस्क बरामद कर लीं, जिन्हें बेंगलुरु की एक दुकान में बेचा गया था। इसके बाद जांच बेंगलुरु तक पहुंची, जहां पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में 32 साल के दुकानदार मुरली मनोहर को गिरफ्तार किया।

भाषा

राखी सुरेश

सुरेश

शीर्ष 5 समाचार

ताजा खबर