बंगाल में जादू टोना करने के आरोप में आदिवासी महिला की पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

बंगाल में जादू टोना करने के आरोप में आदिवासी महिला की पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

बंगाल में जादू टोना करने के आरोप में आदिवासी महिला की पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: March 15, 2026 / 07:34 pm IST
Published Date: March 15, 2026 7:34 pm IST

बीरभूम (पश्चिम बंगाल), 15 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में जादू टोना करने के आरोप में एक आदिवासी महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की पहचान 70 वर्षीय चुर्की हेम्ब्रम के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसपर एक भारी वस्तु और धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी शिबलाल किस्कू और उसके परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया गया।

उन्होंने कहा, ‘हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।’

यह घटना शुक्रवार शाम को रामपुरहाट के बेलिया आदिवासी बस्ती में पीड़िता और आरोपी के बीच विवाद होने के बाद हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने गांव में अशांति फैलने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है।’ उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में