एसआईआर के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से किया वाकऑउट

एसआईआर के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से किया वाकऑउट

एसआईआर के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा से किया वाकऑउट
Modified Date: February 5, 2026 / 03:29 pm IST
Published Date: February 5, 2026 3:29 pm IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रकिया के दौरान कई लोगों की मौत होने का दावा करते हुए सदन से वाकऑउट किया।

तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन ने उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए अपनी बात बांग्ला में रखी। उन्होंने अपने भाषण के अंत में हिंदी में कहा, ‘‘आपने जिस तरह से बंगाल में एसआईआर किया है, कितने सारे लोगों की मौत हो गयी।’’

उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया में 140 लोगों की मौत हुई जिसमें कई आत्महत्या की घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आपके हाथ में खून लग चुका है….आप इसके लिए जिम्मेदार हैं।’’

सेन ने कहा कि इसके विरोध में उनकी पार्टी के सदस्य सदन से वाकऑउट कर रहे हैं।

भाषा माधव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में