त्रिपुरा को प्रधानमंत्री कोष के तहत मिलेंगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण: माणिक साहा

त्रिपुरा को प्रधानमंत्री कोष के तहत मिलेंगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण: माणिक साहा

त्रिपुरा को प्रधानमंत्री कोष के तहत मिलेंगे आधुनिक चिकित्सा उपकरण: माणिक साहा
Modified Date: June 29, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: June 29, 2026 8:41 pm IST

अगरतला, 29 जून (भाषा) त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार राज्य को एआई आधारित सचल एक्स-रे मशीनें, तीन एमआरआई और तीन ‘डिजिटल मैमोग्राफी टोमोसिंथेसिस’ (डीबीट) मशीनें उपलब्ध कराएगी।

साहा ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा त्रिपुरा स्वास्थ्य विभाग के बीच आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति एवं उन्हें चालू करने के लिए एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।’’

साहा ने कहा, ‘‘ढलाई, नॉर्थ और गोमती ज़िलों के तीन ज़िला अस्पतालों में एआई आधारित सचल एक्स-रे मशीनें, तीन एमआरआई (1.5टी) मशीनें और तीन डिजिटल मैमोग्राफी टोमोसिंथेसिस (डीबीटी) इकाइयां लगाई जाएंगी।’’

मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य विभाग की ज़िम्मेदारी भी है। उन्होंने त्रिपुरा के स्वास्थ्य अवसंरचना को बेहतर बनाने में लगातार सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा का भी धन्यवाद किया।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव


लेखक के बारे में