ट्रंप का बयान ‘अज्ञानतापूर्ण’ और ‘अनुचित’ : भारत

ट्रंप का बयान ‘अज्ञानतापूर्ण’ और ‘अनुचित’ : भारत

ट्रंप का बयान ‘अज्ञानतापूर्ण’ और ‘अनुचित’ : भारत
Modified Date: April 24, 2026 / 12:56 am IST
Published Date: April 24, 2026 12:56 am IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) भारत ने बृहस्पतिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए उस पोस्ट को ‘‘अज्ञानतापूर्ण’’ और ‘‘अनुचित’’ बताया, जिसमें उन्होंने आव्रजन के संदर्भ में भारत और कुछ अन्य देशों को ‘‘नरक’’कहा था।

भारत की प्रतिक्रिया ट्रंप द्वारा अमेरिकी रेडियो शो के मेजबान माइकल सैवेज की उन टिप्पणियों को दोबारा पोस्ट किये जाने के बाद आई, जिनमें भारत के बारे में अपमानजनक बातें कही गई थीं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया।

सैवेज ने ये टिप्पणियां अमेरिका के उच्चतम में जन्मजात नागरिकता को चुनौती देने वाले एक मामले के संदर्भ में की थीं।

अमेरिकी दूतावास ने इन टिप्पणियों से हुए नुकसान की भरपाई करने की कोशिश करते हुए एक संदेश जारी किया जिसमें कहा गया कि ट्रंप का मानना ​​है कि भारत एक ‘महान’ देश है जिसका नेतृत्व ‘उनके एक अच्छे मित्र’ कर रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने टिप्पणियां देखी हैं, साथ ही इसके जवाब में अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किया गया बयान भी देखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र हैं। ये निश्चित रूप से भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं, जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं।’’

इससे पहले, अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘राष्ट्रपति ने कहा है कि ‘भारत एक महान देश है और इसके शीर्ष पर उनका एक बहुत अच्छा मित्र है’’। हालांकि, दूतावास के प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने यह टिप्पणी कहां और कब की थी कि भारत एक महान देश है।

भाषा धीरज देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में