तालाब में नहाते समय डूबने से बारहवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत

तालाब में नहाते समय डूबने से बारहवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत

तालाब में नहाते समय डूबने से बारहवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत
Modified Date: May 24, 2026 / 11:26 pm IST
Published Date: May 24, 2026 11:26 pm IST

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 24 मई (भाषा) ओडिशा के गंजाम जिले में रविवार को तालाब में नहाते समय डूबने से एक निजी स्कूल के बारहवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान ब्रह्मपुर कस्बा निवासी बिस्वजीत पांडा (16) और अभिजीत मारंडी (17) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, मृतक छात्रों सहित पांच दोस्त ब्रह्मपुर के बैद्यनाथपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंकुली के पास बोरी बांध में स्नान करने गए थे।

इसने बताया कि तालाब में तैरते समय दो छात्र डूब गए, जबकि स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों ने एक अन्य छात्र को बचा लिया। दो छात्र तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और तीन लोगों को बचाया। उन्होंने कहा कि एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चिकित्सकों ने पांडा और मारंडी को मृत घोषित कर दिया, और एक छात्र को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में बैद्यनाथपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में