शिमला में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

शिमला में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

शिमला में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
Modified Date: April 28, 2024 / 02:01 pm IST
Published Date: April 28, 2024 2:01 pm IST

शिमला, 28 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक कार के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात धर्मपुर में यह दुर्घटना हुई। उसने बताया कि कार चला रहे अंकुश (25) ने अचानक वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने अनुसार घायलों को ठियोग के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां

चिकित्सकों ने अंकुश और अभिषेक (23) को मृत घोषित कर दिया तथा दिलीप (25) और ललित (24) का इलाज जारी है।

पुलिस ने कहा कि ये सभी धर्मपुर के पास ठियोग उपमंडल के निवासी हैं।

शिमला के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि दुर्घटना लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि जांच जारी है।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में