शिमला में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

शिमला में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

शिमला में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Modified Date: December 30, 2023 / 04:41 pm IST
Published Date: December 30, 2023 4:41 pm IST

शिमला, 30दिसंबर (भाषा) शिमला के उपनगरीय इलाके में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना ढली सुरंग के करीब एक शिव मंदिर के पास हुई और वाहन सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र निवासी रितिक (22) और प्रियांशु (23) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है और इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा योगेश योगेश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में