श्रीनगर, नौ जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने दो पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बारामूला पुलिस ने 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के साथ मिलकर अवैध हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए चांदसूमा, कनिसपोरा इलाके से एक विदेशी निर्मित पिस्तौल बरामद की।
जिला पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि जांच के दौरान उरी तहसील के कमलकोट क्षेत्र से एक और पिस्तौल, दो मैगजीन और 13 कारतूस भी बरामद किए गए।
पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी हुई है या नहीं।
सुरक्षा एजेंसियां मामले की आगे जांच कर रही हैं।
भाषा मनीषा
मनीषा