भारत और अमेरिका के बीच आज टू-प्लस-टू वार्ता, अहम रक्षा समझौते पर हो सकता है हस्ताक्षर
भारत और अमेरिका के बीच आज टू-प्लस-टू वार्ता, अहम रक्षा समझौते पर हो सकता है हस्ताक्षर
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच आज टू-प्लस-टू वार्ता होनी है। वार्ता भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर की अगुवाई में होगी। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच एक अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हो सकता है।
पढ़ें- खुद के पैसे से हवाई टिकट लेकर परिवार सहित तत्काल पाकिस्तान चलीं जाए महबूबा मु…
बीका नाम का ये समझौता दोनों देशों के बीच होने वाले 4 अहम रक्षा समझौते की अंतिम कड़ी है, जिसकी वजह से दोनों देशों के बीच सैन्य संबंध और मजबूत हो जाएंगे ये दोनों देशों के बीच रक्षा एवं रणनीतिक क्षेत्रों से जुड़े बेहद संवेदनशील डाटा को बिना रुकावट के साझा करने का रास्ता साफ कर देगा।
पढ़ें- पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 2 नाव पलटीं, 5 लोगों की मौत
बता दें कि पोम्पिओ और एस्पर कल नई दिल्ली पहुंचे थे। दिन के वक्त राजनाथ सिंह और एस्पर के बीच करीब एक घंटे की बैठक हुई.. वहीं, देर शाम दोनों विदेश मंत्रियों की बैठक एक घंटे से ज्यादा समय तक चली।

Facebook


