जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: April 24, 2022 6:39 pm IST

श्रीनगर, 24 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पाहू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं। इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान और वे किस संगठन से जुड़े थे, इसका पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में