यूडीएफ विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है: रमेश चेन्निथला

यूडीएफ विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है: रमेश चेन्निथला

यूडीएफ विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है: रमेश चेन्निथला
Modified Date: March 15, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: March 15, 2026 3:03 pm IST

तिरुवनंतपुरम, 15 मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने रविवार को कहा कि विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के तुरंत बाद गठबंधन अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा।

चेन्निथला ने यहां पत्रकारों से कहा कि कई लोगों को मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव तिथियों की घोषणा की उम्मीद थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के उम्मीदवारों की सूची जारी होने में देरी हुई है क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

चेन्निथला ने कहा कि यूडीएफ ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और विश्वास व्यक्त किया कि राज्य राजनीतिक परिवर्तन के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, “केरल पूरी तरह तैयार है, और हम भी तैयार हैं। राज्य राजनीतिक परिवर्तन के लिए तैयार है।”

जब चेन्निथला से पूछा गया कि क्या सांसदों को विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी आला कमान द्वारा लिया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सुधाकरन की विधानसभा चुनाव लड़ने की कथित इच्छा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, “चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करने में कोई बुराई नहीं है। हालांकि, ऐसे मामलों में क्या करना है, इसका फैसला पार्टी करेगी।”

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने सुधाकरन से बात की है और वह सोमवार को दिल्ली जाएंगे।

चेन्निथला ने कहा, “मैंने कल सुधाकरन से बात की थी। वह सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे और हम इस मामले पर चर्चा करेंगे। कोई खास समस्या नहीं है।”

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में