ब्रिटेन की विदेश मंत्री कूपर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
ब्रिटेन की विदेश मंत्री कूपर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
(तस्वीरों के साथ)
नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर के साथ बैठक के दौरान इस बात पर जोर दिया कि ‘भारत-ब्रिटेन विजन 2035’ वैश्विक भलाई के लिए दोनों देशों के संयुक्त प्रयासों को मजबूत करेगा।
बैठक के बाद मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हाल के दिनों में भारत-ब्रिटेन साझेदारी के मजबूत होने से दोनों देशों के लिए विकास के अवसर खुले हैं।
कूपर बुधवार को भारत पहुंची थीं।
मोदी ने कहा, ‘‘ब्रिटेन की विदेश मंत्री यवेट कूपर से मिलकर खुशी हुई। हाल के समय में भारत-ब्रिटेन साझेदारी में आई मजबूती की सराहना करता हूं, जिसने हमारे दोनों देशों के लिए विकास के अवसर खोले हैं। ‘भारत-ब्रिटेन विजन 2035’ हमारी साझेदारी का मार्गदर्शन करता रहेगा और वैश्विक भलाई के लिए हमारे संयुक्त प्रयासों को मजबूत करेगा।’’
उन्होंने अपनी पोस्ट में बैठक की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।
ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी बातचीत की।
भाषा देवेंद्र माधव
माधव

Facebook


