ईरान पर थोपा गया ‘अन्यायपूर्ण’ युद्ध समाप्त होना चाहिए : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
ईरान पर थोपा गया ‘अन्यायपूर्ण’ युद्ध समाप्त होना चाहिए : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर, 14 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि ईरान की जनता पर थोपा गया ‘‘अन्यायपूर्ण’’ युद्ध समाप्त होना चाहिए और शांति कायम होनी चाहिए।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका और इजराइल को ईरान के नेतृत्व का फैसला करने का अधिकार नहीं है।
उमर ने कहा कि ईरान की जनता को अपने देश के नेतृत्व के बारे में फैसला करना है।
उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘अंततः, हम शांति चाहते हैं। हम चाहते हैं कि ईरान की जनता पर थोपा गया यह अन्यायपूर्ण युद्ध समाप्त हो। जैसा कि मैंने बार-बार कहा है, अमेरिका और इजराइल यह तय नहीं कर सकते कि ईरान का नेता कौन होगा।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई न केवल ईरान के नेता थे, बल्कि ‘‘वह संपूर्ण मुस्लिम जगत के लिए एक सर्वमान्य धर्मगुरु थे।’’
उमर ने भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से ईंधन ले जाने की अनुमति दिए जाने का स्वागत किया।
उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी ऐसी चीज जो हमें अपनी कीमतें कम रखने में मदद करती है, वह अच्छी बात है, चाहे रूस से तेल खरीदना हो या जलडमरूमध्य के माध्यम से अपनी गैस और ईंधन की आपूर्ति करने में सक्षम होना हो, जो अन्यथा सभी के लिए बंद है।’’
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप

Facebook


