उप्र : हाईस्कूल में 98.53 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 84.44 प्रतिशत बंदी उत्तीर्ण

उप्र : हाईस्कूल में 98.53 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 84.44 प्रतिशत बंदी उत्तीर्ण

उप्र : हाईस्कूल में 98.53 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में 84.44 प्रतिशत बंदी उत्तीर्ण
Modified Date: April 23, 2026 / 08:01 pm IST
Published Date: April 23, 2026 8:01 pm IST

प्रयागराज, 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में निरुद्ध कई बंदी हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शामिल हुए जिसमें हाईस्कूल में 98.53 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 83.44 प्रतिशत बंदी उत्तीर्ण हुए।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, हाईस्कूल में सबसे अधिक बरेली जेल से नौ, आगरा जेल से आठ, लखनऊ जेल से सात और गाजियाबाद जेल से पांच बंदी शामिल हुए और सभी उत्तीर्ण हुए। प्रदेश की 30 जेलों से कुल 68 बंदी हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 67 बंदी उत्तीर्ण हुए।

इसी प्रकार, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सबसे अधिक गाजियाबाद, बरेली और गोरखपुर से 18-18 बंदी शामिल हुए थे जिसमें से गाजियाबाद जेल से 17, बरेली से 14 और गोरखपुर जेल से 17 बंदी इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

प्रदेश की 30 जेलों से 135 बंदी इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए जिसमें से 114 बंदी उत्तीर्ण हुए।

भाषा

राजेंद्र रवि कांत


लेखक के बारे में