Uttarakhand Meri Yojana Book News: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का लोकार्पण.. आसानी से मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

Uttarakhand Meri Yojana Book Audio Version: मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ के ऑडियो संस्करण का लोकार्पण कर योजनाओं की जानकारी आसान बनाई।

Uttarakhand Meri Yojana Book News: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का लोकार्पण.. आसानी से मिलेगी जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी

Uttarakhand Meri Yojana Book Audio Version || Image- Pushkar singh dhami Twitter File

Modified Date: June 9, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: June 9, 2026 9:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक का ऑडियो संस्करण लॉन्च किया।
  • पुस्तक में केंद्र और राज्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी।
  • ऑडियो संस्करण आकाशवाणी और रेडियो स्टेशनों पर प्रसारित होगा।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का लोकार्पण किया। (Uttarakhand Meri Yojana Book News) इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई है, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने में आसानी होगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एक जगह मिलेगी सभी योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुस्तक में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ स्वरोजगार, कौशल विकास, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई है। इसमें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया का भी विस्तार से उल्लेख किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए नवाचार जारी रखें और सरकारी आदेशों को आम जनता की समझ के अनुरूप सरल भाषा में जारी करें।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश बना रहा नए कीर्तिमान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। (Uttarakhand Meri Yojana Book News) उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नई नीतियों और कानूनों के माध्यम से देश की प्रगति को मजबूत आधार प्रदान कर रही है।

उत्तराखंड को मिला विशेष सहयोग, बढ़े रोजगार के अवसर

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास कार्यों के लिए केंद्र से लगातार सहयोग मिला है। इससे सड़क, रेल और हवाई संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज, एरोमा वैली, मिशन एप्पल जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

आकाशवाणी पर भी सुनाई जाएगी ‘मेरी योजना’

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि पुस्तक का ऑडियो संस्करण आकाशवाणी और अन्य रेडियो स्टेशनों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग अब तक ‘मेरी योजना’ पुस्तक के चार संस्करण प्रकाशित कर चुका है और इसका डिजिटल संस्करण भी जारी किया जा चुका है। (Uttarakhand Meri Yojana Book News) इस अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने आगामी मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown