जल संरक्षण और नदी संपर्क परियोजना पर उपराष्ट्रपति को दी गई जानकारी

Ads

जल संरक्षण और नदी संपर्क परियोजना पर उपराष्ट्रपति को दी गई जानकारी

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 05:06 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 05:06 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें देश में जल संरक्षण तथा नदियों को आपस में जोड़ने के लिए उठाए जा रहे कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

उपराष्ट्रपति को राज्यों के भीतर नदियों को जोड़ने की पहलों के साथ-साथ ‘नमामी गंगे’, ‘राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना’, ‘जल शक्ति अभियान’ और ‘बाढ़ प्रबंधन एवं सीमांत क्षेत्र कार्यक्रम’ जैसी प्रमुख योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राधाकृष्णन ने मंत्रालय की प्रमुख पहल ‘जल संचय जन भागीदारी’ की सराहना की। इस अभियान की शुरुआत जन-जन के सहयोग से जल संरक्षण को मजबूत करने और भूजल स्तर को पुन: बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी।

इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी और मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि साल 2019 में सरकार ने जल संसाधन मंत्रालय का नाम बदलकर और इसका पुनर्गठन करके इसे जल शक्ति मंत्रालय का नाम दिया था।

भाषा

सुरेश माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार