महिला के साथ घिनौनी हरकत कर बनाया वीडियो, फिर इस डिमांड के लिए करने लगा मारपीट
Video made with abusive behavior with a woman महिला के साथ घिनौनी हरकत कर बनाया वीडियो, फिर इस डिमांड के लिए करने लगा मारपीट
abusive behavior with a woman
abusive behavior with a woman: डैहर। पुलिस थाना सुंदरनगर में एक महिला ने एक लड़के पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और उसके बाद मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला के आरोप हैं कि 1 महीना पहले वह सुंदरनगर के एक ढाबे में काम करती थी, जहां पर काम करने वाले एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई। जब उसने ढाबे से काम छोड़ दिया तो लड़के ने उसे जान से मारने की धमकी दी व पैसों की मांग की।
Read more: वीडियो कॉल कर महिला उतारने लगी कपड़े, बुजुर्ग को महज 6 सेकंड में लगाया लाखों का चूना
महिला ने यह भी आरोप लगाए हैं कि लड़के ने उसे कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। महिला ने अपने गहने बेचकर उसे 40,000 रुपए दे दिए, लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने वीडियो वायरल कर दी और मारपीट भी की।
abusive behavior with a woman: पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डी.एस.पी. सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

Facebook


