प.बंगाल : शुभेंदु अधिकारी ने नबान्न में मुख्यमंत्री पद का संभाला कार्यभार

प.बंगाल : शुभेंदु अधिकारी ने नबान्न में मुख्यमंत्री पद का संभाला कार्यभार

प.बंगाल : शुभेंदु अधिकारी ने नबान्न में मुख्यमंत्री पद का संभाला कार्यभार
Modified Date: May 11, 2026 / 12:22 pm IST
Published Date: May 11, 2026 12:22 pm IST

कोलकाता, 11 मई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण के बाद पहली बार राज्य सचिवालय नबान्न का दौरा किया, जहां कोलकाता पुलिस कर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज अपनी पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे और सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे।

हालांकि राज्य सरकार का संचालन ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग से करने की योजना है, लेकिन वहां मरम्मत और तैयारियों का कार्य भी पूरा नहीं होने के कारण कैबिनेट की पहली बैठक नबान्न में आयोजित की जा रही है।

दिन की शुरुआत में अधिकारी ने साल्ट लेक स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक बैठक में भी हिस्सा लिया, जहां उनके साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य मौजूद थे।

भाषा मनीषा अमित

अमित


लेखक के बारे में