व्हाट्सएप को 15 दिनों में मिडिल फिंगर इमोजी हटाने का निर्देश, भेजा लीगल नोटिस

व्हाट्सएप को 15 दिनों में मिडिल फिंगर इमोजी हटाने का निर्देश, भेजा लीगल नोटिस

व्हाट्सएप को 15 दिनों में मिडिल फिंगर इमोजी हटाने का निर्देश, भेजा लीगल नोटिस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: December 27, 2017 12:11 pm IST

दिल्ली के एक वकील ने कल यानी मंगलवार को व्हाट्सएप को लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस में वॉट्सऐप को 15 दिन के अंदर मिडल फिंगर इमोजी हटाने के लिए कहा गया है। जैसा कि आप जानते हैं मिडिल फिंगर का इस्तेमाल करना अश्लील इशारा माना जाता है, न सिर्फ अश्लील बल्कि इसे एक आक्रामक इशारे के तौर पर भी देखा जाता है. व्हाट्सएप मेसेजिंग के जरिये इस तरह के इमोजी त्रुटिवश भेजे जाने पर विवाद का विषय बन सकते हैं। इसीलिए दिल्ली कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे गुरमीत सिंह ने कहा- मिडल फिंगर गैरकानूनी ही नहीं है, बल्कि अश्लील इशारा भी है। यह भारत में अपराध है।

एक साथ 251 लड़कियां बनीं दुल्हन, रीति-रिवाज अलग लेकिन सबके सपने एक

भारतीय दंड संहिता धारा 354 और 509 के अनुसार, महिलाओं को अश्लील, अशिष्ट, आक्रामक इशारे दिखाना एक अपराध है। किसी भी व्यक्ति द्वारा एक अश्लील, आक्रामक, अश्लील इशारे का उपयोग करना पूरी तरह से अवैध है।

नरेश अग्रवाल ने कुलभूषण जाधव पर ऐसा क्या कहा जिससे हो गए ट्रोल

गुरमीत सिंह ने अपने नोटिस में कहा है कि क्रिमिनल जस्टिस (पब्लिक ऑर्डर) एक्ट, 1994 के सैक्शन 6 के मुताबिक आयरलैंड में मध्य उंगली को दिखाना एक अपराध माना जाता है। उन्होंने कहा है कि एप में मिडिल फिंगर इमोजी की पेशकश कर वाट्सएप इंक सीधे आक्रामक, अशिष्ट, अश्लील इशारे से लोगों का अपमान कर रहा है। इसी लिए इस लीगल नोटिस के जरिए वाट्सएप से अनुरोध किया गया है कि वह मिडिल फिंगर इमोजी, करैक्टर व फोटो को इस लीगल नोटिस के दायर होने के 15 दिनों के अंदर-अंदर हटा ले नहीं तो सिंह ने कम्पनी पर आपराधिक मामला दर्ज करने की धमकी दी है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में