‘प्यार में शक और 65 तोले सोने की सुपारी…’ रौंगटे खड़े कर देगी डीलर के कत्ल की कहानी
Wife killed her own husband property dealer 'प्यार में शक और 65 तोले सोने की सुपारी...' रौंगटे खड़े कर देगी डीलर के कत्ल की कहानी
The son will be hanged for the crime of killing his mother nearly 20 years ago and burying the body in the garden.
Wife killed her own husband: गुरूग्राम। गुरूग्राम से एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला घटना सामने आया है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस दोस्त ने ही प्रॉपर्टी डीलर गोली मारकर हत्या की थी।
आरोप है कि संपत्ति हड़पने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या करवाई थी। अपराध शाखा पालम विहार ने आरोपी पत्नी नीतू और प्रेमी के दोस्त और गोली मारने वाले उत्तर प्रदेश के संभल निवासी मोहम्मद्दीन (42) को पकड़ लिया है, जबकि इस मामले में प्रेमी बबूल खान अभी फरार है।
Read more: कमरे में इस हालत में मिले दो युवक, देखकर पुलिस भी रह गई दंग
20 साल पहले हुई थी शादी
एसीपी (क्राइम) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश और नीतू की शादी 20 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। धर्मेश और नीतू दोनों को एक दूसरे पर विश्वास नहीं था और किसी न किसी बात पर एक दूसरे पर शक भी करते थे। इसी को लेकर उनका कई सालों से विवाद चल रहा था। पूछताछ के दौरान नीतू ने बताया कि उनके घर एक नौकरानी काम करती थी, उसको शक था कि पति का उससे चक्कर है।
Wife killed her own husband: इस बात को लेकर कई बार विवाद हुआ और उसके बाद नौकरानी को हटा दिया गया था। लगभग छह महीने पहले दूसरी नौकरानी को घर पर काम करने के लिए रखा गया। उस नौकरानी ने नीतू की दोस्ती उत्तर प्रदेश के संभल निवासी बबलू खान से छह महीने पहले करवाई थी। उसके बाद दोनों आपस में बाते करने लगे और उनमें प्यार हो गया। ऐसे में नीतू ने बबलू खान के साथ मिलकर तीन महीने पहले से पति की हत्या करने की योजना बनानी शुरू कर दी थी। सात दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करवा दी गई।
प्रेमी को पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में दबिश दी
एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बबलू खान और दोस्त मोहम्मद्दीन दिल्ली में रंगाई का काम करते थे। इसी दौरान बबलू खान की दोस्ती नीतू से हो गई थी। बबलू खान की जानकारी मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश में उसके गांव गई, जहां पर पता चला कि वह अपना मकान बनवा रहा है। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल का भी बबलू खान ने ही इंतजाम किया था।
Read more: बीजेपी में बड़ा फेरबदल, बदले गए कई संभागों के प्रभारी, कोर कमेटी की बैठक में हुआ फैसला
पुलिस को गुमराह किया
जांच के दौरान पुलिस ने धर्मेश की पत्नी से भी कई बार पूछताछ की गई, लेकिन वह हर बार गुमराह करती रही। आरोपी मोहम्मद्दीन की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई और उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया और पत्नी ने भी हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली।
वारदात से पहले प्रेमी को दिया था 65 तोला सोना
Wife killed her own husband: पत्नी नीतू ने खुलासा किया है कि पति की हत्या करवाने से पहले उसने बबलू खान को 65 तोले सोना दिया था, ताकि वह हत्या की योजना को अंजाम दे सके और किसी तरीके की कोई अड़चन न आए। उनकी योजना थी कि धर्मेश की हत्या करने के बाद सारी प्रॉपर्टी उसके नाम हो जाएगी और वह दोनों शादी कर लेंगे। हत्या के लिए बबलू खान ने पूरे शातिराना ढंग से योजना तैयार की थी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


