‘मेरे पति ने मुझे धोखा दिया है’… पत्नी ने विधायक पर लगाए ये गंभीर आरोप, थाने पहुंच लिखवाई FIR

Woman accuses MLA of cheating and marrying

‘मेरे पति ने मुझे धोखा दिया है’… पत्नी ने विधायक पर लगाए ये गंभीर आरोप, थाने पहुंच लिखवाई FIR
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: August 17, 2022 10:03 pm IST

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक तब विवादों में घिर गए जब उनकी पत्नी ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। गुरप्रीत कौर ने जीरकपुर थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने पिछले साल अगस्त में पटियाला जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से शादी की थी।

Read more : बेहद कम उम्र में बॉलीवुड के इस एक्टर ने रचाई तीन हसीनाओं से शादी, लुक्स और बॉडी के मामलें मे सलमान और शाहिद से कम नहीं… 

कौर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पठानमाजरा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना शादी करके उन्हें धोखा दिया। कौर ने दावा किया कि शादी से पहले पठानमाजरा ने बताया था कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। कौर ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक के एक रिश्तेदार ने भी उन्हें गाली दी और जान से मारने की धमकी दी।

Read more : लड़का से लड़की बना ये मशहूर स्टार, चार-पांच नहीं कराई 90 सर्जरी

इस बीच, विधायक ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने कौर से शादी की है। हालांकि, पठानमाजरा ने कौर के उन्हें धमकी देने के आरोपों को खारिज कर दिया। पठानमाजरा ने कहा कि वह कौर को पिछले आठ-नौ वर्षों से जानते हैं, और कौर पर सोशल मीडिया पर आप नेताओं के खिलाफ पोस्ट करने का भी आरोप लगाया।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।