दिल्ली के शास्त्री पार्क में पूर्व मित्र ने महिला को चाकू से गोदा

दिल्ली के शास्त्री पार्क में पूर्व मित्र ने महिला को चाकू से गोदा

दिल्ली के शास्त्री पार्क में पूर्व मित्र ने महिला को चाकू से गोदा
Modified Date: November 27, 2023 / 12:11 am IST
Published Date: November 27, 2023 12:11 am IST

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) उत्तर पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार को 22 साल की एक शादीशुदा महिला को उसके पूर्व मित्र ने कहासुनी के बाद कथित रूप से चाकू से कई बार वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शास्त्री पार्क की हसमत जहां का एक अस्पताल में उपचार जारी है, तथा उसपर हमला करने वाले उसके मित्र को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात बुलंद मस्जिद के पास हुई जहां आरोपी शाह बाबू (23) जहां से मिलने आया था। शाहबाबू बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्की ने कहा, ‘‘हमें तीन बजकर 25 मिनट पर एक महिला को चाकू घोंप दिये जाने को लेकर एक पीसीआर कॉल आयी। जहां के सिर, चेहरे और हाथ पर चाकू से वार किया गया है। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। उसका उपचार जारी है और हालत स्थिर है ।

उन्होंने बताया कि आरोपी शाह बाबू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त चाकू भी उसके पास से बरामद कर लिया गया है।’’

मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राजकुमार रंजन

रंजन


लेखक के बारे में