जोजीला सुरंग लद्दाख के लिए अहम बदलाव लाने वाली साबित होगी : उपराज्यपाल सक्सेना

जोजीला सुरंग लद्दाख के लिए अहम बदलाव लाने वाली साबित होगी : उपराज्यपाल सक्सेना

जोजीला सुरंग लद्दाख के लिए अहम बदलाव लाने वाली साबित होगी : उपराज्यपाल सक्सेना
Modified Date: June 9, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: June 9, 2026 4:59 pm IST

(तस्वीरों के साथ)

लेह, नौ जून (भाषा) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को जोजीला सुरंग में मिली ऐतिहासिक सफलता को केंद्र-शासित प्रदेश के लिए “अहम बदलाव लाने वाली उपलब्धि” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सुरंग संपर्क में सुधार करेगी और क्षेत्र के विकास को रफ्तार देगी।

सक्सेना ने जोजीला सुरंग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना बताया। उन्होंने कहा कि यह सुरंग लद्दाख और भारत के बाकी हिस्सों के बीच सालभर संपर्क प्रदान करेगी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंच में उल्लेखनीय सुधार लाएगी।

उपराज्यपाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी परियोजना जोजीला सुरंग में मिली ऐतिहासिक सफलता लद्दाख की विकास यात्रा में अहम बदलाव लाने वाली साबित होगी। इससे लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क काफी मजबूत होगी और भारत के बाकी हिस्सों से साल भर पहुंच बनी रहेगी।”

सक्सेना ने जोजीला परियोजना को संभव बनाने और प्रमुख सड़क अवसंरचना परियोजनाओं के साथ लद्दाख का समर्थन करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि बेहतर संपर्क से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आजीविका के नये अवसर पैदा होंगे और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

भाषा पारुल नरेश

नरेश


लेखक के बारे में