Monkey Viral Video With Soft Toy / Image Source : X
नई दिल्ली : Monkey Viral Video With Soft Toy सोशल मीडिया पर इन दिनों जापान के एक चिड़ियाघर का नन्हा बंदर ‘पंच’ छाया हुआ है। उसकी मासूमियत सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। पंच बंदर ने जन्म पिछले साल हुआ था लेकिन उसकी माँ ने उसे ठुकरा दिया था। इसके बाद चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने उसे ओरंगुटान जैसा एक सॉफ्ट टॉय दे दिया और पंच ने बेजान खिलौने को ही अपनी माँ समझा लिया है। अब वह बन्दर इसी खिलोने के साथ खेलना खाना सब कुछ एक परिवार की तरह करता है जो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।
पंच का अपने इस बेजान खिलौने के साथ लगाव इतना गहरा है कि वह उसे एक पल के लिए भी खुद से अलग नहीं करता। Viral Video वह उसी के साथ सोता है, खेलता है और खाना खाता है। मकाक बंदरों की आदत होती है कि वे बचपन में अपनी माँ के सीने से चिपककर रहते हैं, और पंच के लिए यह सुरक्षा उसे उस खिलौने से मिलती है। हाल ही में जब उसे अन्य बंदरों के झुंड से मिलवाया गया, तब भी वह अपने खिलौने को मजबूती से पकड़े हुए था। उस खिलौने के सहारे ही उसे नए परिवेश में ढलने और दूसरे बंदरों के साथ घुलने-मिलने की हिम्मत मिली।
पंच की यह अनोखी दोस्ती और उसका अपने खिलौने के प्रति अटूट लगाव X (ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया है, जिसे देखकर लाखों लोग भावुक हो रहे हैं। एक वीडियो में उसे अपने खिलौने को गले लगाकर सोते हुए देखना यह याद दिलाता है कि भावनाएं और सुरक्षा की ज़रूरत सिर्फ इंसानों में नहीं, बल्कि जानवरों में भी उतनी ही गहरी होती है।
— Éris Cristina (@carakteris) February 15, 2026
So cute 🥰 pic.twitter.com/5zjsJe7icM
— Srishti (@Srishtivishwak4) February 14, 2026