‘वर्ल्ड लिवर डे’ : स्वस्थ लिवर अच्छी सेहत की निशानी

'वर्ल्ड लिवर डे' : स्वस्थ लिवर अच्छी सेहत की निशानी

‘वर्ल्ड लिवर डे’ : स्वस्थ लिवर अच्छी सेहत की निशानी
Modified Date: November 29, 2022 / 03:17 pm IST
Published Date: April 19, 2019 11:54 am IST

सेहत डेस्क। लिवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है।यह भी कहा जाता है कि अगर आपके शरीर में लिवर सही है तो आप किसी भी बीमारी का मुकाबला आसानी से कर सकते हैं।इस लिए स्वस्थ लिवर को अच्छी सेहत की निशानी कहना गलत नहीं होगा। हमारी बुरी आदतों जैसे ज्‍यादा तला-भुना खाना, एक्‍सरसाइज न करना, जरूरत से ज्यादा धूम्रपान करना और शराब पीना जैसी बुरी लत का लिवर पर बहुत असर पड़ता है। अधिक दबाव पड़ने पर लिवर सही तरीके से विषाक्त पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाता।आज ‘वर्ल्ड लिवर डे’ पर हम जानते हैं लिवर से जुड़े कुछ मिथक और कैसे करें देखभाल साथ ही यह भी देखेंगे की लिवर से सम्बंधित कौन कौन से रोग होते हैं।
पेट के रोगों से कैसे बचें ?

– खाना खाते समय एकदम से पेट भरा हुआ महसूस होना
– निगलने में कठिनाई होना
– खाना खाने के बाद पेट ज्यादा फूला हुआ लगना
– बार-बार डकार आना
– सीने में जलन महसूस होना
– खट्टी डकारें आना
– पेट में दर्द या छाती में दर्द
– पेट में हवा भरी हुई महसूस होना
– उल्टी आना और उल्टी से खून भी आ सकता है
– वजन तेजी से कम होना
– एनिमिया होना
पेट के कैंसर के कारण
– 3 में से 1 पेट के कैंसर का मामला ‘हैलिकॉबैक्टर पाइलोरी’ के संक्रमण की वजह से होता है
– ‘एच पाइलोरी’ एक बैक्टीरिया होता है जो पेट की अंदरूनी परत के म्यूकस में रहता है
– ज्यादातर लोगों में इसके संक्रण से कोई समस्या नहीं होती
– कई बार लंबे समय पर संक्रण रहने से सूजन और पेट में अल्सर होने लगते हैं
– सिगरेट और शराब का सेवन
– मोटापा
– ज्यादा तला हुआ और मसालेदार भोजन करना
– ज्यादा नमक खाना
पेट के कैंसर से बचाव
– रोजाना वॉक, योग और व्यायाम करें
– फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं
– ज्यादा नमकीन और भुने हुए पदार्थों से बचें
– धूम्रपान न करें
– बिना डॉक्टरी सलाह के दवा न लें
– मसालेदार खाने से दूर रहें
– बाहर के खाने से बाचें, घर का बना खाना खाएं
पेट में इंफेक्शन के लक्षण
– दस्त और उल्टी आना
– पेट में मरोड़ होना
– बुखार, थकान, सिर दर्द और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है
पेट में इंफेक्शन के कारण
– दूषित भोजन या पानी का सेवन
– संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से
– कच्चा या अधपका मांस खाने से
– कच्चा अंकुरित अनाज खाने से
– बिना उबला दूध या उससे बनी चीजें खाने से
पेट में इंफेक्शन से बचाव
– बच्चों को टीका लगवाएं
– हाथों को समय-समय पर धोते रहें
– बर्तन को साझा न करें
– नहाने के बाद अपनी ही तौलिया का इस्तेमाल करें
– संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें

लिवर सिरोसिस के शुरुआती लक्षण
– पेट पर रक्त कोशिकाएं त्वचा पर दिखाई देना
– कम काम में ज्यादा थकान महसूस होना
– हथेलियां लाल होना
– कमजोरी महसूस होना
– भूख कम लगना
– नींद पूरी न होना
– त्वचा पर खुजली होना
– जी मिचलाना
– लिवर वाली जगह पर दर्द होना या छूने पर दर्द महसूस होना
लिवर सिरोसिस बढ़ने पर लक्षण
– दिल की धड़कन तेज होना
– मांसपेशियों में ऐंठन
– नाक से खून बहना
– दाहिने कंधे में दर्द
– सांस फूलना
– मसूड़ों से खून बहना
– मल का रंग तारकोल जैसा होना या ज्यादा पीले रंग का होना
– पेशाब का रंग गहरा होना
– उल्टी के साथ खून आना
– चलने में परेशानी होना
– भ्रम होना
– याददाश्त कम होना
– बार-बार बुखा आना
– चक्कर आना
– बाल तेजी से झड़ना
– त्वचा नीली होना
– आंख और जीभ सफेद होना
– पीलिया या त्वचा पीली होना
लिवर सिरोसिस के कारण
– शराब का ज्यादा सेवन
– लंबे समय तक ‘हेपेटाइटिस’ होना
– लिवर में वसा जमा हो जाना
– पित्त निलकाएं अकड़ जाना और उनमें निशान पड़ जाना
– आनुवांशिक पाचन संबंधी विकार
– शरीर में आयरन ज्यादा हो जाना
– पित्त नलिकाओं का कमजोर या खराब हो जाना

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/vWFsAxEQMFU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

लिवर सिरोसिस से बचाव
– शराब से दूर रहें
– खुद को ‘हेपेटाइटिस’ से बचाएं
– फल और सब्जियां खाएं
– ज्यादा मसालेदार खाने से दूर रहें
– बाहर का खाना कम खाएं
– वजन ज्यादा हो तो कम करें
– रोजाना वॉक, योग और व्यायाम करें
पित्त की पथरी के लक्षण
– पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द
– दर्द का अटैक आने के बीच दिन, सप्ताह, महीना या फिर साल का समय लग सकता है
– दर्द आमतौर पर वसायुक्त भोजन करने के 30 मिनट बाद शुरू होता है
– कभी-कभी दर्द 5 घंटे तक भी हो सकता है
– दर्द दाहिने कंधे और पीठ तक जा सकता है
– दर्द अक्सर रात में होता है
– मतली या उल्टी और बुखार
पित्त की पथरी के कारण
– पित्ताशय का पूरी तरह खाली न हो पाना
– पित्तरस में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होना
– गर्भवती महिलाओं में आशंका ज्यादा
– पित्ताशय की पथरी का पारिवारिक इतिहास
– जानबूझकर तेजी से वजन घटाना या बढ़ाने वालों में इसकी आशंका ज्यादा
– गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन
– वसायुक्त भोजन ज्यादा करना
– 60 की उम्र के बाद ये समस्या ज्यादा
– जो लोग कोलेस्ट्रॉल कम करने के दवाएं लेते हैं
– डायबिटीज से ग्रसित लोग
पित्त की पथरी से बचाव
– भोजन समय पर करें
– उपवास से बचें
– अगर वजन कम करना हो तो धीरे-धीरे करें
– मोटापे को कम करें
– मीट कम खाएं
– कम वसा वाला भोजन करें
– फाइबर युक्त भोजन करें

 

 

IBC24 Opinion Poll – दीजिए जवाब और जीतिए इनाम (आप सब से अनुरोध है इसे शेयर ज़रूर करें )

Question 1 – https://www.ibc24.in/poll/india-pm

Question 2 – https://www.ibc24.in/poll/india-govt

Question 3 – https://www.ibc24.in/poll/india-mandate

Question 4 – https://www.ibc24.in/poll/chaukidar-india

Question 5 – https://www.ibc24.in/poll/cg-bjp-mla

Question 6 – https://www.ibc24.in/poll/cg-congress

Question 7 – https://www.ibc24.in/poll/mahagathbandhan

Question 8 – https://www.ibc24.in/poll/rafel-congress

Question 9 – https://www.ibc24.in/poll/air-strike

Question 10 – https://www.ibc24.in/poll/bjp-bangal

Question 11 – https://www.ibc24.in/poll/ram-mandir

Question 12 – https://www.ibc24.in/poll/kashmir-bjp

Question 13 – https://www.ibc24.in/poll/terror-bjp 

Question 14 – https://www.ibc24.in/poll/bjp-cg-mp

Question 15 – https://www.ibc24.in/poll/madhya-pradesh-bjp


लेखक के बारे में