बालों की समस्या से छुटकारा देगा भुजंगासन

बालों की समस्या से छुटकारा देगा भुजंगासन

बालों की समस्या से छुटकारा देगा भुजंगासन
Modified Date: November 29, 2022 / 06:13 pm IST
Published Date: October 17, 2018 10:55 am IST

आमतौर पर बालों का झड़ना एक आम समस्या है। ज्यादातर देखा जाता है की धूल ,प्रदुषण और खानपान में बदलाव के चलते बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। आप अगर अपनी  दिनचर्या में योगासन को शामिल करेंगे तो निश्चित तौर पर आप अपने  बालों को झड़ने से रोक सकती हैं। 

भुजंगासन

भुजंगासन करने से भी बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। भुजंगासन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। दोनों हाथों को कंधों के बराबर रखें। अब हाथों पर जोर देते हुए शरीर को ऊपर उठाएं। कम से कम 30 सैकिंड के लिए इस पोजीशन में रहें।

 

 

वज्रासन

बालों को झड़ने के रोकने के लिए रोजाना वज्रासन करें। इसको करने से पाचन तंत्र सही रहने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। जब यह दोनों ठीक से काम करते हैं तो बाल झड़ने बंद हो जाते हैं। इसको करने के लिए पंजों के बल बैठ जाएं। शरीर का भार एड़ियों पर और कमर सीधी रखें। अब गहरी सांस लें। इस प्रक्रिया को कम से कम रोजना 3 मिनट के लिए करें।

 

अधोमुख श्वानासन

बाल झड़ने का दूसरा कारण होता है तनाव। इसको कम करने के लिए अधोमुख श्वानासन करें। आसन करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं फिर अपने हाथों को जमीन पर रखें। अब हाथों पैरों को V आकार में फैला कर शरीर को ऊपर उठाएं। इस आसन को करते हुए रीढ़ की हड्डी को एक दम सीधी रखें। हर दिन कम से कम 1 मिनट के लिए इस आसन को करें।

वेब डेस्क IBC24

 

 


लेखक के बारे में