Ramgopal Garg IPS News : इस रेंज के IG को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित, 7 साल CBI में थे पोस्टेड

Ads

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेंज के IG रामगोपाल गर्ग को उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने सम्मान की घोषणा की है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें मेडल प्रदान किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 09:37 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 09:55 PM IST

Ramgopal Garg IPS News / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग को मिलेगा प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक।
  • उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए केंद्र सरकार ने किया चयन।
  • IG गर्ग सरगुजा और दुर्ग रेंज में भी सेवाएं दे चुके हैं।

बिलासपुर : Ramgopal Garg IPS News :  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर रेंज के आईजी (IG) रामगोपाल गर्ग को उनकी उत्कृष्ट पुलिस सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस सम्मान की घोषणा की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्हें यह मेडल प्रदान किया जाएगा।

बिलासपुर रेंज में आईजी के पद पर दे रहे सेवा

रामगोपाल गर्ग 2007 बैच के आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं और वर्तमान में बिलासपुर रेंज में आईजी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे सरगुजा और दुर्ग रेंज के आईजी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में भी लगभग 7 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

पुलिस विभाग में उनके लंबे और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पदक से नवाजा जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस पर मिलने जा रहे इस सम्मान से बिलासपुर पुलिस और पूरे राज्य के पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें: