नई दिल्ली : Donald Trump Viral Video : सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अजीबोगरीब अफवाहें फैल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि बैठकों में ट्रम्प को नींद आने पर जगाने के लिए एक महिला कर्मचारी को काम पर रखा गया है, जिसके पास ट्रम्प को सतर्क करने के लिए एक ‘बजर’ है।
यह पूरा मामला 10 अगस्त को ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का है, जहां ट्रम्प आंखें बंद करते और ऊंघते दिखे। वीडियो में ट्रम्प के पीछे खड़ी एक महिला अपना हाथ पेट के पास हिलाती नजर आती है, जिसके तुरंत बाद ट्रम्प की आंखें खुल जाती हैं। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने थ्योरी बनाई कि उस महिला के पास ‘बजर’ है और लोग उसे ‘द जैपर’ बुलाने लगे।
हालांकि, कई यूजर्स ने इस थ्योरी को खारिज करते हुए कहा कि पीछे खड़ी महिला के लिए ट्रम्प की आंखें देखना संभव नहीं है। उस महिला की पहचान 27 वर्षीय मीडिया उद्यमी जेमी लीघ फ्रैंकलिन के रूप में हुई है, जो पहले भी ट्रम्प प्रशासन में काम कर चुकी हैं।हालांकि, जेमी लीघ फ्रैंकलिन या ट्रम्प की ओर से इन वायरल दावों पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
🚨Donald Trump has just
LOST consciousness behind
RFK in the Oval Office.He is FAST ASLEEP.
This is absolutely embarrassing and tragic now. Where is Jake Tapper??? https://t.co/r4zyhJdnjt pic.twitter.com/snDTjYojjz
— CALL TO ACTIVISM (@CalltoActivism) August 10, 2026