नयी दिल्ली/जयपुर; Union Minister Bhupender Yadav’s father passes away, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि पिता का अंतिम संस्कार हरियाणा के जमालपुर गांव में किया गया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख मदन राठौर और अन्य नेताओं ने केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। यादव, राजस्थान के अलवर से लोकसभा सदस्य हैं।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। प्रभु राम पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
केंद्रीय मंत्री के पिता के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए।

