WhatsApp Online List Feature: अब बिना चैट खोले ऐसे जानें कौन है ऑनलाइन! कमाल का है ये WhatsApp का ये नया फीचर
WhatsApp Online List Feature: WhatsApp जल्द ही एक नया फीचर लॉन्च करने वाला है, जिसके तहत यूजर्स बिना चैट खोले यह जान सकेंगे कि कौन ऑनलाइन है। यह फीचर यूजर्स को सीधे उनके संपर्कों की ऑनलाइन स्थिति दिखाएगा।
(WhatsApp Online List Feature/ Image Credit: Pixabay)
- नया फीचर बिना चैट खोले ऑनलाइन स्टेटस दिखाएगा।
- फीचर फिलहाल टेस्टिंग में है, Android बीटा वर्जन पर है।
- एक सेक्शन में सभी एक्टिव कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट मिलेगी।
WhatsApp Online List Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर तैयार कर रहा है। इस नए फीचर की मदद से अब यूजर्स को यह जानने के लिए हर चैट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि कौन ऑनलाइन है। ऐप में जल्द ही एक नया सेक्शन मिलेगा, जिसमें सभी एक्टिव कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट एक साथ दिखाई देगी। यह फीचर यूजर्स की समय की बचत के साथ-साथ चैटिंग को और भी आसान बनाएगा।
कौन ऑनलाइन है? कैसे पता चलेगा
अभी के समय में अगर किसी यूजर्स को यह देखना है कि कौन ऑनलाइन है, तो उन्हें एक-एक करके सभी चैट्स खोलनी पड़ती है। यह तरीका समय लेने वाला है, खासकर अगर कई लोगों से बातचीत करनी हो। यही समस्या हल करने के लिए WhatsApp नया फीचर ला रहा है, जिससे अब यूजर्स को हर चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी।
नए फीचर में क्या होगा खास?
WhatsApp के इस नए फीचर में एक अलग सेक्शन जोड़ा जा सकता है, जिसमें उन सभी कॉन्टैक्ट्स के नाम दिखाई देंगे, जो उस वक्त ऑनलाइन हैं। इससे यूजर्स को सीधे उन्हीं से बात करने का मौका मिलेगा, जो उस समय एक्टिव हैं। टेक अपडेट्स की वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है और Android के बीटा वर्जन में देखा गया है।
ये फीचर कहां मिलेगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया सेक्शन WhatsApp की सेटिंग्स के अंदर उपलब्ध होगा। यूजर्स इस सेक्शन से सभी एक्टिव कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट देख सकेंगे और उनसे तुरंत बातचीत शुरू कर सकेंगे। हालांकि, फिलहाल इस फीचर का फाइनल प्लेसमेंट तय नहीं हुआ है और लॉन्च से पहले इसमें कुछ बदलाव हो सकते हैं। साथ ही इस नए फीचर में यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अगर कोई यूजर अपनी लास्ट सीन या ऑनलाइन स्टेटस छुपा रखता है, तो वह इस लिस्ट में दिखाई नहीं देगा।
यह फीचर कब तक आएगा?
इस समय यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे जल्द ही आने वाले WhatsApp अपडेट्स में रोलआउट किया जा सकता है। इस फीचर के लॉन्च होने के बाद यूजर्स के लिए चैटिंग और भी तेज और आसान हो जाएगी, क्योंकि अब उन्हें रियल टाइम में एक्टिव लोगों की जानकारी एक ही जगह पर मिल सकेगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Reliance Industries Share: 32 एनालिस्ट्स की Buy रेटिंग, 26% अपसाइड पोटेंशियल, मुकेश अंबानी का ये शेयर क्यों बना निवेशकों का पसंदीदा हॉटस्टॉक?
- MP School Praveshotsav 2026: एमपी में ‘राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव-2026’.. CM डॉ मोहन यादव ने किया नव-प्रवेशी स्कूली बच्चों का स्वागत और सम्मान
- Gwalior High Court News : पैसे के विवाद पर लगा दी रेप की धारा! पुलिस ने जबरदस्ती भेजा जेल, अब कोर्ट के निर्देश पर इन अधिकारियों पर हो सकता है तगड़ा एक्शन

Facebook


