PBKS Won Against LSG: लगातार 6 हार के बाद मिली पंजाब को जीत, कप्तान अय्यर ने ठोंका तूफ़ानी शतक.. अब प्लेऑफ के लिए करनी होगी इस टीम की हार की दुआ
PBKS Won Against Lucknow Super Giants by 7 Wicket: पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर के शतक से प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार रहीं।
PBKS Won Against LSG by 7 Wicket || Image- AI Image
- पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया
- श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई
- प्लेऑफ उम्मीदों के लिए पंजाब की नजर मुंबई-राजस्थान मुकाबले पर
लखनऊ: आईपीएल के अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। (PBKS Won Against LSG by 7 Wicket) पंजाब ने लखनऊ द्वारा दिए गए 197 रन के लक्ष्य को 18वें ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
SARPANCH ka WINNING PUNCH! 👏🔥❤️
1st TATA IPL 💯 for Shreyas Iyer and what an occasion to bring it up! 👌
🚨 PUNJAB STAY ALIVE while Delhi Capitals are now eliminated from the Playoffs race! 🙌
[ #TATAIPL 2026, #ShreyasIyer, #PunjabKings] pic.twitter.com/cTNdaXUgt7
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 23, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन का शानदार प्रदर्शन
पंजाब की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। उनके साथ प्रभसिमरन सिंह ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 69 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी की बदौलत पंजाब ने मैच पर पूरी पकड़ बनाए रखी। इस जीत से टीम का मनोबल भी बढ़ा है। लगातार हार के बाद पंजाब को यह बेहद जरूरी जीत मिली है। टीम के अब 15 अंक हो गए हैं और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें अभी कायम हैं। हालांकि पंजाब की नजर अब मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पर रहेगी। अगर राजस्थान जीतता है तो वह प्लेऑफ की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगा। ऐसे में पंजाब को मुंबई की जीत की उम्मीद करनी होगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
लखनऊ की पारी में इंग्लिस और बदोनी चमके
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 विकेट पर 196 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद जोश इंग्लिस ने 72 रन की आक्रामक पारी खेलकर टीम को संभाला। (PBKS Won Against LSG by 7 Wicket) वहीं आयुष बदोनी ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 43 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 26 रन का योगदान दिया। अंत में अब्दुल समद ने तेज रन बनाए, लेकिन टीम 200 रन तक नहीं पहुंच सकी। पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल और मार्को जानसेन ने प्रभावी गेंदबाजी की। चहल ने अहम विकेट निकाले, जबकि यानसेन ने भी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।
इन्हें भी पढ़ें:
कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी को लेकर एआईएमआईएम नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल

Facebook


