Agra Court Viral Video: जब कॉकरोच बनकर कोर्ट पहुंचा निलंबित फायरकर्मी, बोला- मुझे झूठे केस में फंसाया गया, जानें पूरा मामला

Agra Court Viral Video: निलंबित फायरकर्मी कॉकरोच की वेशभूषा में कचहरी पहुंच गया। जितेंद्र राठौर का दावा है कि झूठे मामले में फंसाया गया।

Agra Court Viral Video: जब कॉकरोच बनकर कोर्ट पहुंचा निलंबित फायरकर्मी, बोला- मुझे झूठे केस में फंसाया गया, जानें पूरा मामला

Agra Court Viral Video /Photo Credit: X

Modified Date: June 9, 2026 / 11:08 am IST
Published Date: June 9, 2026 11:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • एक निलंबित फायरकर्मी कॉकरोच की वेशभूषा में कचहरी पहुंचा
  • फायरकर्मी जितेंद्र राठौर का दावा है कि उनके खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न का मामला झूठा है
  • नकल माफिया के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया

Agra Court Viral Video: देश में हाल ही में आए कॉकरोच पार्टी (Cockroach Party) इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। जिसमें लाखों युवा जुड़ चुकें है। अचानक बनी इस कॉकरोच पार्टी ने कई राजनीतिक पार्टियों की नींद उड़ा रखी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, एक निलंबित फायरकर्मी जितेंद्र राठौर कॉकरोच की भेष में पैर और हाथों के बल रेंगते हुए कचहरी पहुंचा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जानें क्या है पूरा मामला?

Agra Court Viral Video निलंबित फायरकर्मी जितेंद्र राठौर ने बताया कि 2024 में उनके खिलाफ एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न केस दर्ज कराया था। उस वक्त जितेंद्र की तैनाती महाराजगंज जिले में थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसे पद से निलंबित कर दिया गया। वर्तमान में मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। जितेंद्र कॉकरोच बन कचहरी में तारीख पर पहुँचे थे। घुटने के बल चलते हुए वे दीवानी परिसर में एंट्री कर रहे थे, तभी गेट नंबर जवानों ने रोक दिया। इस पर जितेन्द्र धरने पर बैठ गए।

Agra Court Viral Video जितेंद्र राठौर ने बताया कि मैंने 12 फरवरी 2024 को एक नकल माफिया के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। 9 जुलाई 2024 को नकल माफिया ने मेरे ऊपर अपनी बेटी को सामने रखकर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगा दिया, जबकि 9 जुलाई 2024 को मैं जनपद महाराजगंज में मेरी पोस्टिंग थी, वहां पर ऑन ड्यूटी था।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.