सवाल आपका है

CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

CM Mohan Yadav Tour | Image Source | IBC24

CM Mohan Yadav Tour | Image Source | IBC24

भोपाल: CM Mohan Yadav Tour: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त और बहुआयामी कार्यक्रमों से भरा हुआ है। वे प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचकर विकास कार्य, शैक्षणिक संस्थाओं का उद्घाटन, और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Read more : Sagar Love Zihad Case: शादी के दिन ही दुल्हन को भगा ले गया था प्रेमी.. पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में, हुआ था जमकर बवाल..

CM Mohan Yadav Tour: सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिन की शुरुआत राजगढ़ जिले के जीरापुर स्थित काछीखेड़ी गांव में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर करेंगे। दोपहर 1:00 बजे सीएम डॉ. यादव जावद पहुंचकर सीएम राइज स्कूल का उद्घाटन करेंगे। यह विद्यालय आधुनिक शिक्षा के लिए समर्पित रहेगा और ग्रामीण अंचलों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगा।

Read more :  MP News: बेटा हो तो ऐसा!.. वकील बनकर हाईकोर्ट में लड़ा केस, 12 साल बाद लौटाई पिता की खोई हुई प्रतिष्ठा 

CM Mohan Yadav Tour: दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री रामपुरा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव होगा गांधी सागर अभयारण्य, जहां वे चीता पुनर्वास कार्यक्रम के अंतर्गत एक नए चीते को जंगल में छोड़ेेंगे। यह प्रदेश की वन्यजीव संरक्षण नीति की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। शाम 5:40 बजे अपने पूरे दिन के दौरों और कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5:40 बजे इंदौर पहुंचेंगे।

Exit mobile version