Meenakshi Natarajan nomination rejected/Image Credit: IBC24.in
Meenakshi Natarajan nomination rejected: भोपाल: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया है। उन पर नामांकन पत्र में एक लंबित मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगा था। नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस अब इस सीट पर नया उम्मीदवार नहीं उतार सकती। जाहिर है इसका फायदा अब भाजपा उम्मीदवार महेश केंवट को मिलेगा। इस तरह एमपी की तीनों ही राज्य सभा सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी। वहीं मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद से ही प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:-