Twisha Sharma Case Update : क्या आरोपियों को बचा रहे हैं टीआई? ट्विशा शर्मा केस में पुलिस की भूमिका पर उठे बड़े सवाल, गंभीर आरोपों के बीच मीडिया से पल्ला झाड़ती दिखी पुलिस
भोपाल में मॉडल और एक्टर त्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। री-पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच अब पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। परिजनों ने टीआई सुनील कुमार दुबे पर आरोप लगाया है कि वे मुख्य आरोपी के संपर्क में थे। वहीं मीडिया के सवालों का सामना करते समय टीआई स्पष्ट जवाब देने के बजाय बचते नजर आए, जिससे मामले को लेकर विवाद और बढ़ गया है।
- त्विशा केस में पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल
- परिजनों ने टीआई पर आरोपी से संपर्क के आरोप लगाए
- मीडिया सवालों से बचते नजर आए टीआई सुनील कुमार दुबे
भोपाल: भोपाल की मॉडल और एक्टर त्विशा शर्मा की मौत का मामला अब और भी ज्यादा उलझता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में आज एक तरफ जहाँ री-पोस्टमॉर्टेम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों ने आज शाम 5 बजे त्विशा का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है, वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को लेकर अब बेहद गंभीर और बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
मीडिया से बचते नज़र आए टीआई सुनील कुमार
मामले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब टीआई सुनील कुमार दुबे मीडिया के तीखे सवालों से पूरी तरह बचते हुए नजर आए। मृतका त्विशा के परिजनों ने टीआई पर सीधे तौर पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि वे इस मामले के मुख्य आरोपी समर्थ और गिरिवाला के साथ लगातार कॉन्टैक्ट में बने हुए थे। परिजनों के इन गंभीर आरोपों के बाद जब मीडिया कर्मियों ने टीआई सुनील कुमार दुबे को घेरा, तो वह सवालों का सीधा और साफ जवाब देने के बजाय पूरी तरह उनसे कतराते और बचते रहे।
आरोपी को खुद जबलपुर से पकड़कर
जब मीडिया कर्मियों ने टीआई सुनील कुमार दुबे को घेरा तो वे सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय उनसे बचते रहे। खुद पर लगे आरोपों को लेकर उन्होंने मीडिया के सामने केवल एक ही बात कही कि वे खुद आरोपी को जबलपुर से पकड़कर लेकर आए हैं।
कल भी मीडिया से बचते नज़र आएं थे पुलिस अधिकारी
आपकों बता दें की इस पूरे मामले में कल भी एक पुलिस अधिकारी मीडिया से बचते नज़र आएं है। कल पुलिस भोपाल में त्विशा की सास गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। पुलिस वाले के हाथ में हाई कोर्ट का एक नोटिस था। लेकिन जब वहां मौजूद पत्रकारों ने नोटिस को लेकर सवाल पूछे, तो पुलिस अधिकारी ने साफ़-साफ़ कुछ भी नहीं बताया और बात बड़े अफसरों पर टाल दी। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या वे कोई नोटिस लेकर आए हैं, तो उन्होंने कहा, “हाँ, मैं हाई कोर्ट का नोटिस लेकर आया हूँ।” जब उनसे पूछा गया कि क्या यह नोटिस गिरिबाला सिंह के लिए है, तो उन्होंने “हाँ” कहा।
सीनियर अधिकारी ही आपको बताएँगे
कल असली सस्पेंस तब बना जब पुलिस अधिकारी नोटिस देकर घर से बाहर निकले। पत्रकारों ने जब उनसे नोटिस के बारे में और जानकारी मांगी, तो वे कैमरे से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, “यह हाई कोर्ट का नोटिस था। मेरे सीनियर अधिकारी ही आपको इस बारे में ज्यादा बता पाएंगे।”
ये भी पढ़ें :
- Twisha Sharma Antim Sanskar : 13 दिन बाद आज शाम 5 बजे उठेगी त्विषा की अर्थी! भदभदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार, ससुराल वालों को दो टूक, बोले- ‘कोई न्योता…
- Twisha Sharma Case Update : ट्विशा केस में एक और नया ट्विस्ट! मर्चुरी के बाहर बिलखती माँ ने खोले समर्थ और गिरिबाला के राज़, बोलीं- ‘समर्थ की माँ ने हमें भोपाल आने से रोका…’

Facebook


