मप्र : स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस की पूर्व विधायक गायत्री देवी परमार का निधन

मप्र : स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस की पूर्व विधायक गायत्री देवी परमार का निधन

Modified Date: September 1, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: September 1, 2022 7:49 pm IST

छतरपुर (मध्य प्रदेश), एक सितंबर (भाषा) स्वतंत्रता सेनानी और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व विधायक गायत्री देवी परमार का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों से यह जानकारी दी।

गायत्री के पति जंग बहादुर सिंह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री थे। उनकी मृत्यु पहले ही हो चुकी है।

‘मम्मीजी’ के नाम से लोकप्रिय रहीं गायत्री परमार के तीन बेटे हैं।

सूत्रों के अनुसार, परमार ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और बाद में 1957-62 तक मध्य प्रदेश विधानसभा में बिजावर सीट का प्रतिनिधित्व किया।

उनका अंतिम संस्कार छतरपुर शहर में शुक्रवार को किया जाएगा।

भाषा सं रावत अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में