मध्य प्रदेश : निजी कॉलेज की चारदीवारी गिरने से दो छात्रों सहित तीन की मौत

मध्य प्रदेश : निजी कॉलेज की चारदीवारी गिरने से दो छात्रों सहित तीन की मौत

Modified Date: March 29, 2022 / 12:44 am IST
Published Date: March 29, 2022 12:44 am IST

छतरपुर (मध्य प्रदेश), 28 मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सोमवार को एक निजी कॉलेज की चारदीवारी गिरने से दो छात्रों के साथ-साथ 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लवकुश नगर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) पीएल प्रजापति ने बताया कि यह घटना छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर लवकुश नगर के आरके डिग्री कॉलेज में हुई।

उन्होंने कहा कि हरिकरण पाल और अवधेश शर्मा (दोनों 21 साल) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवनारायण सोनी (45) ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोनी एक छात्र के परिजन थे।

प्रजापति के मुताबिक, इस हादसे में तीन अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि चारदीवारी के गिरने से कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

भाषा

सं रावतरावत रावत पारुल

पारुल


लेखक के बारे में