परिवार द्वारा आत्महत्या करने के मामले में, मरने वालों की संख्या तीन हुयी

परिवार द्वारा आत्महत्या करने के मामले में, मरने वालों की संख्या तीन हुयी

परिवार द्वारा आत्महत्या करने के मामले में, मरने वालों की संख्या तीन हुयी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: November 27, 2021 4:27 pm IST

भोपाल, 27 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश में भोपाल के पिपलानी इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्यों द्वारा शुक्रवार को जहर खाने की घटना में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर तीन हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्ज से परेशान मैकेनिक संजीव जोशी (47), उसकी मां नंदिनी (67), पत्नी अर्चना (45), बेटियां ग्रिशमा (21) और पूर्वी (16) ने बृहस्पतिवार की रात कथित रूप से जहर से भरी कोल्ड ड्रिंक पी ली थी, जोशी परिवार ने इस घटना का लाइव व्हाट्सएप पर भी किया था।

अधिकारी ने बताया कि जोशी ने जहर का प्रभाव जांचने के लिए पहले अपने कुत्ते को जहर दिया था, जिसके बाद कुत्ता मर गया था।

पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने कहा, ‘‘ नंदनी और पूर्वी की शुक्रवार को मौत हो गई जबकि ग्रिशमा की शनिवार सुबह को अस्पताल में मौत हो गई। जिससे इस घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गई। संजीव और अर्चना का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।’’

शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने कहा था कि जोशी ने सात से आठ लोगों से कर्ज लिया था।

नायर ने बताया कि पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

भाषा दिमो रंजन

रंजन


लेखक के बारे में