मेरी बात नहीं मानोगी तब तक घर में फेंकता रहूंगा बम, सिरफिरे आशिक ने दी कबूल नहीं करने पर ‘धमाके’ की धमकी

Horror incident of a mad lover, bomb will fall if he does not confess सिरफिरे आशिक ने दी कबूल नहीं करने पर 'धमाके' की धमकी

मेरी बात नहीं मानोगी तब तक घर में फेंकता रहूंगा बम, सिरफिरे आशिक ने दी कबूल नहीं करने पर ‘धमाके’ की धमकी

Horror incident of a mad lover

Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: October 28, 2022 7:11 pm IST

Horror incident of a mad lover: रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक सिरफिरे आशिक की खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर के बाहर दिवाली बम फोड़ कर आतंक मचा दिया जिसके बाद घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की मगर जब किशोरी ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी युवक के द्वारा उसके घर के बाहर दिवाली बम फोड़ दिया गया वहीं आरोपी ने घर के अंदर बम फोड़ने तक की धमकी दे दी जिस पर अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Read more: बुजुर्ग अरबपति को दिल दे बैठी जवान ​महिला, 20 साल पुरानी बीवी को तलाक देकर रचाएगा नई शादी 

दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को पास में ही रहने वाली एक किशोरी से प्यार हो गया जिसके बाद वह रोजाना उसे परेशान करने लगा तथा परेशानी का सबब बना युवक किशोरी को छेड़ता रहा इस बीच जब किशोरी के द्वारा छेड़खानी का विरोध जताया गया तो आरोपी युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर के बाहर दिवाली बम से धमाका कर दिया।

Horror incident of a mad lover: जिसके बाद खौफजदा परिजनों ने घटना की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी, किशोरी के परिजनों की माने तो विगत लंबे समय से आरोपी लड़की को परेशान कर रहा था।

Read more: Tamannaah Bhatia: रेड हॉट अवतार में नज़र आई तमन्ना भाटिया 

जिसके तहत उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी और पुलिस के द्वारा मामले पर समझाइश देते हुए युवक को शांत कराया गया था इस बीच अचानक आरोपी युवक का एक तरफा प्यार परवान चढ़ने लगा और उसने आते जाते रस्ते में किशोरी से छेड़खानी शुरू कर दी जिसका किशोरी के द्वारा विरोध किया गया इस दौरान आरोपी युवक ने किशोरी के घर के बाहर दिवाली बम से धमाका कर दिया वहीं आरोपी ने प्यार को ना कबूलने पर घर के अंदर धमाका करने की धमकी दी है

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में