MLA Lakhan Ghanghoria Statement: ‘तीसरा उम्मीदवार उतारने के पीछे भाजपा की साजिश’, राज्यसभा चुनाव के घमासान के बीच इस कांग्रेस विधायक ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा…
MLA Lakhan Ghanghoria Statement: विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि, बहुमत के आधार पर राज्यसभा की 2 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस का हक है।
MLA Lakhan Ghanghoria Statement। Image Credit : Lakhan Ghanghoria X Handle
MLA Lakhan Ghanghoria Statement: जबलपुर: एमपी से राज्यसभा की तीसरी सीट में सेंधमारी रोकने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों को किसी सुरक्षित जगह पर ले जा रही है लेकिन जबलपुर से कांग्रेस के इकलौते विधायक लखन घनघोरिया शहर में मौजूद हैं। लखन ने कहा कि अपनी माँ की सेहत जानने के लिए वो जबलपुर पहुंचे हैं और तबियत जानकर कांग्रेस विधायक दल के साथ रवाना हो जाएंगे।
भाजपा ने दिखाई अपनी साजिश
पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि, बहुमत के आधार पर राज्यसभा की 2 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस का हक है, लेकिन भाजपा ने तीसरा प्रत्याशी उतारकर अपनी साजिश दिखा दी है। लखन ने कहा कि भाजपा अपने दंभ में लोकतांत्रिक परंपराओं को तोड़ रही है और आज पूरा देश भाजपा की लूट और खरीद की राजनीति से वाकिफ हो गया है। लखन घनघोरिया ने कहा कि अपने विधायकों को बचाते हुए कांग्रेस ने भाजपा की चुनौती कुबूल ली है और अब कांग्रेस के विधायक कर्नाटक या हिमाचल प्रदेश में किसी सुरक्षित जगह पर जाएंगे। लखन घनघोरिया ने कहा कि सत्य संघर्ष करेगा लेकिन जीत सत्य की ही होगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Yogi News: ‘हमारा मॉडल ऐसा होना चाहिए, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाए’, सीएम योगी ने क्यों कही ये बात, जानें यहां…
- Meenakshi Natarajan Nomination: छेड़छाड़ के आरोपी को कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने दिया था संरक्षण? सामने आई कोर्ट में दायर याचिका की कॉपी, इधर विधानसभा में जमकर हंगामा
- Himachal Pradesh Viral Video: ये बन्दर जरा बदमाश है!.. कुत्ते के पिल्ले को उठाया और चढ़ गया 20 फ़ीट ऊँचे पेड़ पर, जानें फिर क्या हुआ, पहले देखें Video

Facebook


