BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

मप्र : सहकारी समिति के प्रबंधक के ठिकानों पर छापे, आय से चार गुना ज्यादा मिल्कियत का खुलासा

मप्र : सहकारी समिति के प्रबंधक के ठिकानों पर छापे, आय से चार गुना ज्यादा मिल्कियत का खुलासा

मप्र : सहकारी समिति के प्रबंधक के ठिकानों पर छापे, आय से चार गुना ज्यादा मिल्कियत का खुलासा
Bhasha
Published: 26 Nov 2025 | 10:08 pmModified: 26 Nov 2025 | 10:08 pm

इंदौर, 26 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के धार जिले में लोकायुक्त पुलिस ने एक सहकारी समिति के प्रबंधक के ठिकानों पर बुधवार को छापे मारे और इस व्यक्ति व उसके परिजनों की लगभग 4.70 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों का खुलासा किया। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

लोकायुक्त पुलिस की इंदौर इकाई के अधीक्षक राजेश सहाय ने बताया कि धार जिले के लाबरिया गांव में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के तौर पर पदस्थ गोवर्धन मारू पटेल (61) के ठिकानों पर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति की शिकायत पर छापे मारे गए।

उन्होंने बताया कि लोकायुक्त पुलिस को छापों में अब तक पटेल और उनके परिजनों की करीब 4.70 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों के बारे में पता चला है।

सहाय ने बताया कि पटेल महज 300 रुपये के मासिक वेतन पर वर्ष 1984 में सहकारी समिति के सेल्समैन के पद पर भर्ती हुए थे और फिलहाल प्रबंधक के तौर पर हर माह 65,000 रुपये की पगार पा रहे हैं।

उन्होंने अनुमान जताया कि पटेल ने अब तक सरकारी वेतन-भत्तों और पैतृक कृषि भूमि से कुल 1.20 करोड़ रुपये कमाए होंगे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘जाहिर है कि हमारे छापों में मिलीं चल-अचल संपत्तियों का मूल्य पटेल की वैध आय से कहीं अधिक है।'

उन्होंने बताया कि सहकारी समिति के प्रबंधक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की संपत्तियों की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा हर्ष खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मप्र : सहकारी समिति के प्रबंधक के ठिकानों पर छापे, आय से चार गुना ज्यादा मिल्कियत का खुलासा

People also search for:LokayuktaMPmp lokayukta raidsraids

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am