Mother caught her daughter with boyfriend
Mother caught her daughter with boyfriend: सतना। सतना के मझगंवा थाना पुलिस ने एक नाबालिक लड़की की मौत का सनसनी खेज खुलासा किया है, जहां नाबालिग किशोरी की हत्या कर दी गई और हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया था। दरअसल किशोरी को पड़ोस के एक युवक से प्रेम था और दोनों को किशोरी की माँ ने प्रेमालाप करते रंगेहाथ पकड़ा लिया था।
घटना के महज 12 घण्टे बाद किशोरी की लाश घर के पास ही एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। परिजन डांट के बाद आत्महत्या करार दे रहे थे और पुलिस भी प्रथम दृष्टि में आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी। मगर पीएम रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या करने का खुलासा हुआ है। पुलिस की शक की सुई पिता पर घूमी और पूछताछ में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने ही अपनी बेटी का कातिल होने का राज खोल दिया। पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सतना जिले के पटनी गांव में शनिवार 5 नवंबर की सुबह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की लाश घर के पास ही एक पेड़ में लटकती मिली। परिजनों के मुताबिक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और जो कहानी बताई उसपर पुलिस को भी विश्वास हो गया। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम युवती घर में अकेली थी और जब परिजन घर वापस लौटे तो युवती और पड़ोस के युवक आपत्तिजनक हालत में घर के अंदर थे, दोनों प्रेमालाप में थे जिसे युवती की मां ने देख लिया और दोनों को जमकर फटकार लगाई।
Mother caught her daughter with boyfriend: नाबालिग युवक भाग निकला और फिर सुबह युवती की लाश पेड़ में लटकती मिली। मृतिका की मां की माने तो युवती ने माता पिता की डांट से आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और थाना मझगंवा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जहां डॉक्टरों की टीम में पीएम किया, पुलिस भी युवती द्वारा आत्महत्या करने की बात मानकर जांच शरू की मगर पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंट कर हत्या आया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तप्तीस सुरू की और शक के आधार पर पिता रमेश को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ करने पर कातिल पिता ने बेटी की हत्या की बात कबूली। शुक्रवार को ही पिता ने बेटी को पहले लात घूसों से पीटा और लड़की जान बचाकर भागी। पिता ने पीछा कर खेत में अपनी ही बेटी की रस्सियों से गला घोंटा और आत्महत्या का रूप दिया। कातिल पिता को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।