NEET Paper Leak Protest: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके और सौरव दास की बढ़ सकती है मुश्किलें, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़े इस मामले में शिकायत दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

Ads

NEET Paper Leak Protest: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके और सौरव दास की बढ़ सकती है मुश्किलें, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़े इस मामले में शिकायत दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

  • Reported By: Ravi Sisodiya

    ,
  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 11:36 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 11:41 PM IST

NEET Paper Leak Protest: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके और सौरव दास की बढ़ सकती है मुश्किलें, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़े इस मामले में शिकायत दर्ज, पढ़ें पूरी खबर /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • प्रदर्शन के दौरान नाबालिग बच्ची को चोट लगने के आरोप को लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दी गई
  • प्रदर्शन में नाबालिगों को लाने वाले लोगों और अभिजीत दिपके, सौरव दास समेत अन्य की भूमिका की जांच की मांग की
  • पुलिस से फोटो, वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कराने तथा संज्ञेय अपराध मिलने पर FIR दर्ज करने की मांग की गई है

इंदौर। NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर (Jantar Mantar Protest Case) पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा प्रदर्शन के दौरान नाबालिग बच्ची से जुड़े मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत की गई है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने क्राइम ब्रांच (Indore Crime Branch Complaint) में शिकायती आवेदन देकर पूरे मामले की जांच की मांग की है।

शिकायत में जंतर-मंतर प्रदर्शन में नाबालिग बच्चों की मौजूदगी और उन्हें प्रदर्शन में लाने वाले लोगों की भूमिका की जांच की मांग की गई है। आवेदन में अभिजीत दिपके, सौरव दास समेत अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की गई है।

NEET Paper Leak Protest फैजान अंसारी के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में करीब 12 साल की नाबालिग बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट आने की बात सामने आई थी। इसी मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की है। शिकायत में पॉक्सो एक्ट (POCSO Investigation) की धारा 13, 14 और 15 लागू होती है या नहीं, इसकी भी जांच करने की मांग की गई है। साथ ही यह पता लगाने की मांग की गई है कि नाबालिग बच्ची (Minor Girl Protest Case) को प्रदर्शन में कौन लेकर आया था और उसे किसने बुलाया था।

प्रदर्शन से जुड़े फोटो, वीडियो और अन्य सबूतों की जांच की मांग (Jantar Mantar Protest Case)

NEET Paper Leak Protest फैजान अंसारी ने पुलिस से प्रदर्शन से जुड़े फोटो, वीडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच कराने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि जांच के दौरान यदि कोई संज्ञेय अपराध सामने आता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल यह शिकायत है और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद वापस ले लिया था प्रदर्शन 

गौरतलब हो कि नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉजपा की अगुवाई में युवाओं का विरोध प्रदर्शन 36 दिनों तक चला था। इस विरोध-प्रदर्शन के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। जब प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी। कॉजपा ने तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार के साथ बातचीत के बाद 25 जुलाई को अपना राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन वापस ले लिया था।

ये भी पढ़ें

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा मामला क्या है?

नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग बच्ची को कथित रूप से चोट लगने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत की गई है।

शिकायत किसने की है?

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायती आवेदन देकर जांच की मांग की है।

शिकायत में क्या जांच करने की मांग की गई है?

नाबालिग को प्रदर्शन में कौन लेकर आया, किसने बुलाया, प्रदर्शन के फोटो-वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच तथा POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं की applicability की जांच की मांग की गई है।

क्या इस मामले में FIR दर्ज हो गई है?

दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल शिकायत की गई है। संज्ञेय अपराध सामने आने पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

क्या नाबालिग बच्ची से जुड़े आरोप साबित हो गए हैं?

नहीं। फिलहाल ये शिकायत में लगाए गए आरोप हैं। इनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।