मप्र में सरकारी कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि
मप्र में सरकारी कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल, दो मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने की सोमवार को घोषणा की, जिससे यह बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बयान में कहा कि सभी शासकीय कर्मचारियों को अप्रैल 2026 के वेतन (जिसका भुगतान मई में होगा) में 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के समान है।
उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के बकाये का भुगतान मई 2026 से छह समान किस्तों में किया जाएगा।
यादव ने बताया कि पेंशन पानों वालों को भी जनवरी से फरवरी 2026 की अवधि के लिए 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता उनकी पेंशन में दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।”
उन्होंने बताया कि ‘किसान कल्याण वर्ष’ के तहत बड़वानी में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
यादव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
भाषा सं दिमो शफीक
शफीक

Facebook


